माल्या के बर्थडे पर बिकेगी किंगफिशर की हिस्सेदारी

एक अंग्रेजी न्यूजपेपर ने इस बात का दावा किया है कि किंगफिशर की 48 फीसदी हिस्सेदारी आबूधाबी की एक प्लेन कंपनी खरीदने वाली है। दावा यह भी किया गया है कि अबूधाबी की यह कंपनी दिसंबर माह में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी और बाकी का अगले साल अगस्त में। हालांकि किंगफिशर ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ करोड़ो के घाटे का सामना कर रही किंगफिशर एयरलाइंस के एक विमान को सरकार ने जब्त कर लिया है, एयरलाइंस द्वारा सर्विस टैक्स न चुकाने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि इसके सात अन्य विमानों को भी सरकार जब्त कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications