ऑनर किलिंग: बहन का सिर काटकर हाथ में लेकर घूमा भाई

Honour Killing
कोलकाता। झूठी शान के नाम पर हत्‍या यानि कि ऑनर किलिंग की घटनाएं अक्‍सर सामने आती हैं मगर इस बार जो वारदात सामने आई है उसने देश के उत्‍तरी राज्‍यों को हिला कर रख दिया है। भद्र लोगों का शहर कहे जाने वाले कोलकाता में एक भाई ने अपनी बहन का सिर तलवार से अलग कर दिया। सिर कलम करने के बाद उसने बहन के धड़ को सड़क पर छोड़ दिया और उसके सिर को लेकर सीधे थाने पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने तलवार के साथ सरेंडर कर गुनाह कबूल कर लिया। इस वारदात के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कोलकाता के पोर्ट इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय नीलोफर बीबी की शादी 27 वर्षीय अकबर अली के साथ हुई थी। शादीशुदा जिंदगी शुरु करने से पहले नीलोफर फिरोज नामक युवक से प्‍यार करती थी। घरवालों के दवाब में आकर उसने अकबर से शादी की थी। पिछले महीने वो अपने बच्‍चों को छोड़कर कहीं चली गई। नीलोफर के भाई मेहताब को इस बात की सूचना मिली कि वो अपने प्रेमी के घर पर रह रही है। शुक्रवार को मेहताब हाथ में नंगी तलवार लेकर फिरोज के घर पहुंच गया और अपनी बहन की गला काटकर हत्‍या कर दी।

मेहताब ने बहन के कटे सिर को लेकर पूरे इलाके में घूमता रहा और फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ के दौरान मेहताब ने पुलिस को बताया कि फिरोज घर पर नहीं था नहीं तो उसका भी सिर काट देता। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहन की हत्या के बाद उसने लोगों से कहा कि कोई भी उसे रोकने की कोशिश न करे, वह थाना सरेंडर करने जा रहा है। नीलोफर की शादी 14 साल की उम्र में ही हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+