जानवरों की तरह केजरीवाल को घसीटा
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में तोड़े गये 500 मकानों के कारण, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे 'आम आदमी पार्टी' के नेता अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सरकार ने ऐसे मकानों को तोड़ा जिनके दस्तावेज वहां रहने वाले लोगों के पास थे। आज सुबह कुछ समर्थकों के साथ केजरीवाल मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित शीला दीक्षित के घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनके समर्थक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पहले ही वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था लेकिन केजरीवाल के वहां से न हटते देख पुलिस उन्हें घसीटते हुए वहां से ले गयी और उन्हें हिरासत में ले लिया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मिलने की भी गुजारिश की लेकिन उन्हें नहीं मिलने दिया गया।
केजरीवाल पहले भी मुख्यमंत्री को चुनौती दे चुके हैं और समय-समय पर विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। आज उन्होने यही कहा था कि हम सरकार से लड़ने के लिए नहीं आये हैं बल्कि उनका विरोध कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल ने अभी हाल ही में अपनी 'आम आदमी पार्टी' की घोषणा की है। जिसके वह संयोजक है।

मुख्यमंत्री के घर के सामने विरोध प्रदर्शन करते केजरीवाल
पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री आवास के सामने से हटा दिया।

अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थक
अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों ने सरकार विरोधी नारे लगाये।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई महिला
अरविंद केजरीवाल के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गयी।

मनीष सिसोदिया को ले जाती पुलिस
अरविंद केजरीवाल के सहयोगी मनीष सिसोदिया को प्रदर्शन स्थल से हटाती पुलिस।

समर्थन
अरविंद केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications