सिब्‍बल ने दिग्‍गी को भाजपा के पीछे लगाया

kapil-sibal
नई दिल्‍ली। केन्‍द्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल ने पार्टी के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह से कहा है कि अगर उनके पास भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ सबूत हैं तो वह उन्‍हें लेकर सामने आयें। गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनके पास भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के सबूत हैं। कपिल सिब्‍बल ने 'आज तक' के साथ अपने साक्षात्‍कार में कहा कि सबूतों का जनता के सामने आना जरूरी है क्‍योंकि ऐसा न होना लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं।

उन्‍होने चैनल के पत्रकारों से इस बात की सिफारिश की कि आप लोगों को इस बारे में दिग्विजय सिंह से बात करनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने अभी हाल ही में दिये गये अपने इंटरव्‍यू मे कहा था‍ कि एनडीए शासन के दौरान ऐसी कई बातें है जो कांग्रेस को पता है लेकिन हमने कभी भी उनका इस्‍तेमाल भाजपा के खिलाफ नहीं किया। उन्‍होने भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के खिलाफ भी सबूत होने की बात कही है।

इस समय देश की दोनों ही बड़ी पार्टियां भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं। जहां यूपीए के शासन में एक के बाद एक बड़े घोटाले सामने आये वहीं भाजपा के भी वरिष्‍ठ नेता आय से अधिक सम्‍पत्ति के मामलों का सामना कर रहे हैं। यूपीए पर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कपिल सिब्‍बल ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भी यूपीए ही सत्‍ता में आएगी। उन्‍होने कांग्रेस को देश की सत्‍ता का भविष्‍य बताया।

आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दोनों ही पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और आम आदमी का विश्‍वास जीतना चाहती हैं। ऐसे में तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर पूंजी‍पतियों का साथ देने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+