गुजरात में भाजपा का जीतना तय है अब लोकसभा चुनाव की तैयारी करें: नरहरि अमीन
अहमदाबाद। भाजपा को गुजराज के पटेल समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सशक्त नेता नरहरि अमीन के रूप में सौराष्ट्र में एक मजबूत उम्मीदवार मिल गया है। जिसका इस्तेमाल पार्टी भाजपा से अलग हुए केशूभाई पटेल के खिलाफ कर सकती है। केशूभाई पटेल की सौराष्ट्र में अच्छी पकड़ है लेकिन अमीन के आ जाने से भाजपा इस सीट पर भी मजबूत हो जाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व नेता नरहरि अमीन ने आज कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्हें आने वाले गुजरात चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने टिकट देने से मना कर दिया था जिससे अमीन ने बागी तेवर अपनाते हुए यह फैसला लिया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अमीन ने मोदी द्वारा केसरिया दुपट्टा पहनाने के साथ ही भाजपा की औपचारिक सदस्यता ले ली। उन्होने नरेंद्र मोदी की तरफ देखते हुए कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव छोड़े और 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारम्भ कर दें क्यों गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है। इसलिये अब दिल्ली की सत्ता की तैयारी करें।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमीन के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अमीन ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही गुजरात की जनता की सेवा की है वह चाहे सत्ता में रहे हो या न लेकिन हमेशा ही तन मन धन से जनता की सेवा की है। उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा ही परिवारवाद की परंपरा का पालन किया है। यहां तक की दलितों के लिए काम करने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से पहले उन्होने राजीव गांधी को भारत रत्न प्रदान किया।
कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरहरि अमीन को पार्टी में रोंकनें के लिए हरसम्भव कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। अमीन को मनाने के लिए उन्होने राजीव शुक्ला को भी भेजा। अमीन आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। वह पटेल समुदाय के नेता है जिनका सौराष्ट्र में अच्छा खासा प्रभाव है।












Click it and Unblock the Notifications