प्रियंका गांधी ने किया अपने अंगो का दान

priyanka-sonia
नई दिल्‍ली। यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और आय से अधिक सम्‍पत्ति के आरोपों का सामना कर रहे राबर्ट वाड्रा की पत्‍नी प्रियंका गांधी ने अपने अंगों के दान करने की सहमति दी है। उन्‍होने डोनेट (डिसीज्‍ड ऑर्गन डोनेटिंग नेटवर्क एंड ट्रांसप्‍लांट एजूकेशन) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भेजे एक संदेश में यह बात कही। वह व्‍यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकी।

प्रियंका गांधी के अलावा सीपीआई(एम) की लीडर वृंदा करात ने भी अपने अंगो के दान करने की बात कही है और यह भी कहा है कि मै इस प्रकार के शारीरिक अंगों के दान का समर्थन करती हूं। 'डोनेट' कार्यक्रम ' सर गंगा राम हॉस्पिटल' (एसजीआरएम) के तत्‍वाधान में किया जा रहा है। एसजीआरएम के बोर्ड आफ मेम्‍बर के चेयरमैन डॉक्‍टर आर एस राना ने कहा कि हमारे यहां शारीरिक अंगों के दान की दर काफी कम है जबकि स्‍पेन और ब्रिटेन में काफी ज्‍यादा है।

प्रियंका गांधी द्वारा इस दान के बाद वह उन 500 बड़ी हस्तियों में शामिल हो गयी है जिन्‍होने अपने शारीरिक अंगों का दान किया है। 40 वर्षीय प्रियंका के इस कदम को राजनीति से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्‍होने राजनीति में प्रवेश के लिए समाज सेवा का रास्‍ता चुना है क्‍योंकि उनकी मां सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही उनके पति वाड्रा भी भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+