Pics: देखें क्‍या हुआ बाबरी मस्जिद विध्‍वंस की 20वीं बरसी पर?

नई दिल्‍ली/हैदराबाद। 1992 में आज ही के दिन अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद का विध्‍वंस कर दिया गया। हिन्‍दुस्‍तान के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुईं। खास कर मुसलमानों की। इस कांड के बाद देश भर में दंगे हुए और हजारों लोग मारे गये। हिन्‍दू-मुस्लिम दंगों का यह काला इतिहास बार-बार आज के दिन जख्‍मों को कुरेदता है।

गुरुवार को एक बार फिर कई लोगों के जख्‍म हरे हुए और वो अपनी भड़ास निकालने के लिये सड़कों पर उतर आये। हर साल की तरह इस बार भी अयोध्‍या की सुरक्षा चाक चौबंद रही। आज ऐसा लग रहा था कि मानों कोई सार्वजनिक अवकाश हो। इतना सन्‍नाटा तो रविवार को भी यहां नहीं दिखता है। विवादित ढांचे के चारों तरफ हमेशा की तरह पुलिस तैनात रही। वहीं अन्‍य इलाकों में गश्‍त जारी रहा।

देश के अन्‍य शहरों की बात करें तो आज लखनऊ, आजमगढ़, फैजाबाद, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्‍ली, हैदराबाद समेत हर मुस्लिम बहुल शहरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। हैदराबाद में तो रैपिड एक्‍शन फोर्स तक तैनात कर दी गई थी। हालांकि सबसे ज्‍यादा विरोध प्रदर्शन भी आज यहीं हुए।

विरोध करने वाले लोगों ने लाल कृष्‍ण आडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी समेत कई भगवा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की, जिन्‍हें इस कांड का कर्णधार माना जाता है।

देखिये तस्‍वीरों में कहां क्‍या हुआ-

हैदराबाद में सुरक्षा कड़ी

हैदराबाद में सुरक्षा कड़ी

हैदराबाद में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। बाबरी मस्जिद विध्‍वंस की बरसी पर सांप्रदायिक हिंसा की आशंका हर साल रहती है।

अयोध्‍या में पसरा रहा सन्‍नाटा

अयोध्‍या में पसरा रहा सन्‍नाटा

आज अयोध्‍या में सन्‍नाटा पसरा रहा। साधुओं तक की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई थी।

अयोध्‍या में मुसलमानों का विरोध

अयोध्‍या में मुसलमानों का विरोध

गुरुवार को अयोध्‍या की सड़कों पर मुसलमानों ने कुछ इस प्रकार अपना विरोध जताया।

हैदराबाद में प्रदर्शन

हैदराबाद में प्रदर्शन

दर्जनों मुसलमानों ने हैदराबाद में बाबरी विध्‍वंस के जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

हैदराबाद में प्रदर्शन

हैदराबाद में प्रदर्शन

दर्जनों मुसलमानों ने हैदराबाद में बाबरी विध्‍वंस के जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग जिहाद-ओ-शहादत के सदस्‍य हैं।

दिल्‍ली में प्रदर्शन

दिल्‍ली में प्रदर्शन

दर्जनों मुसलमानों ने राजधानी दिल्‍ली में बाबरी विध्‍वंस के जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग अली सेना के सदस्‍य हैं।

लखनऊ में प्रदर्शन

लखनऊ में प्रदर्शन

दर्जनों मुसलमानों ने यूपी की राजधानी लखनऊ में बाबरी विध्‍वंस के जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग अली सेना के सदस्‍य हैं।

बंद रहा चारमिनार

बंद रहा चारमिनार

बाबरी विध्‍वंस की बरसी पर हैदराबाद की प्रसिद्ध इमारत चार मिनार को बंद कर दिया गया, यहां जाने की किसी को भी अनुमति नहीं दी गई।

चारमिनार पर सुरक्षा

चारमिनार पर सुरक्षा

बाबरी विध्‍वंस की बरसी पर हैदराबाद की प्रसिद्ध इमारत चार मिनार के आस-पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+