लालू की अंग्रेजी ने संसद में हंसाया

अपने प्रश्न में उन्होने कहा कि विमान के पाइलेटों और 'एयर होस्टेज' को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। लालू ने 'एयर हॉस्टेस' की जगह 'एयर होस्टेज'शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब होता है 'विमान में अपहर्ताओं द्वारा बंधक बनाये गये विमान यात्री'। लालू की इस बात पर उनके पीछे पंक्ति में बैठी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने उन्हें धीमी आवाज में सही शब्द भी बताया लेकिन लालू ने इसे अनसुना कर दिया और अपने वक्तव्य में कई बार 'एयर होस्टेज, एयर होस्टेज' कहा।
इस दौरान उनके आसपास बैठे अन्य सदस्य हंसते मुस्कराते रहे। लालू हमेशा से ही अपने ठेठ देशी अंदाज के लिए जाने जाते हैं जिसके कारण भारतीय राजनीति में उनकी एक अलग पहचान हैं। लालू के इस अंदाज को उस समय ज्यादा पहचान मिली जब उनके हवाले से बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए यह बयान आया कि वह बिहार की सड़को को हेमामालिनी के गालों की तरह बना देंगे।












Click it and Unblock the Notifications