एफडीआई का फैसला वापस न लिया तो बीजेपी सत्ता में आ जाएगी: मुलायम

उन्होने कहा कि आने वाले आम चुनाव में आपको इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला, इससे सिर्फ भाजपा को लाभ मिलेगा। उनकी पार्टी सत्ता में आ जाएगी। उन्होने भाजपा के लोगों को चालाक कहा और बताया कि आरएसएस गांव गांव में फैला हुआ है। चुनाव की दृष्टि से इसमें कोई लाभ नहीं है। मुलायम का कहना है कि हम तो सत्ता में आयेंगे नहीं, हम तो समर्थन देंगे या लेंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उन्होने कहा कि कुछ समय के लिए इस फैसले को टाल दीजिए।
सपा ने एफडीआई पर अपना मत स्पष्ट कर दिया है सपा के प्रवक्ता राम गोपाल यादव ने कहा कि सदन में वोटिंग के वक्त वो या तो मौजूद नहीं रहेंगे या फिर सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने सरकार से यह भी कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और देश के विकास की ठोस नीति अपनानी चाहिए।
आज इस मुद्दे पर संसद में वोटिंग होगी। ऐसे में सरकार के सामने मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि सरकार अल्पमत में नहीं आयेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार की मुलायम सिंह और मायावती से डील हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications