दिल्ली मेट्रो के किराये में हो सकती है भयंकर बढ़ोत्तरी

मेट्रो ने किराये में बढ़ोत्तरी पर सफाई देते हुए कहा है कि एक व दो रुपये के सिक्कों की कमी को देखते हुए किराये को नए सिरे से निर्धारित किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के महानिदेशक मंडल द्वारा मंजूर किये गये प्रस्ताव के अनुसार मेट्रो के वर्तमान 30 रुपये के अधिकतम किराए को बढ़ाकर 40 रुपये किया जाएगा, जबकि आठ रुपये का न्यूनतम किराया बढ़कर 10 रुपये हो जाएगा। मेट्रो के चौथी किराया निर्धारण समिति ने मेट्रो किराए के वर्तमान स्लैब को 15 से घटाकर सात स्लैब का करने का प्रस्ताव किया है।
इसके अनुसार मौजूदा किराये को सात स्लैब में बांटकर प्रस्तावित किराये के दो प्रारूप पेश किये गये हैं। आपको बता दें कि मेट्रो निदेशक मंडल ने दूसरे प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है और दलील पेश किया है कि सिक्कों की कमी को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। मेट्रो निदेशक मंडल का कहना है कि खुले पैसों की कमी के चलते स्टेशनों पर अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। दलील यह भी दी गई है कि एक या दो रुपयों के सिक्कों के आकार एक जैसे होने के चलते लेन देन में परेशानी आती है।
पहला प्रस्ताव
| वर्तमान | प्रस्तावित | किमी. |
| 08 रु. | 11 रु. | 03 |
| 12 | 17 | 03-06 |
| 16 | 23 | 06-12 |
| 19 | 25 | 12-18 |
| 22 | 31 | 18-24 |
| 25 | 35 | 24-31 |
| 30 | 42 | 31 से अधिक |
दूसरा प्रस्ताव
| वर्तमान | प्रस्तावित | किमी. |
| 08 रु. | 10 रु. | 03 |
| 12 | 15 | 03-06 |
| 16 | 20 | 06-12 |
| 19 | 25 | 12-18 |
| 22 | 30 | 18-24 |
| 25 | 35 | 24-31 |
| 30 | 40 | 31 से अधिक |












Click it and Unblock the Notifications