नॉर्वे बाल शोषण केस: भारतीय दंपत्ति को सजा, भेजे गये जेल

Norway row: Indian parents sentenced to 18 months in jail
नयी दिल्‍ली। नॉर्वे की ओस्‍लो अदालत ने भारतीय दंपत्ति को अपने बेटे के साथ बुरा बर्ताव करने का दोषी पाया है। अदालत ने बच्‍चे के पिता चंद्रशेखर वल्लभनेनी को 18 महीने और उनकी पत्नी अनुपमा को 15 महीने की सजा सुनाई है। अदालत की कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। अदालत की सुनवाई के दौरान केस के अभियोजन पक्ष ने इसे गंभीर करार दिया और भारतीय दंपत्ति की गिरफ्तारी को उचित ठहराया। ओस्‍लो पुलिस विभाग में अभियोजन के प्रमुख लीर ने कहा कि भारतीय दंपति बाल शोषण मामले का सामना कर रहे हैं और अपने बच्चे के साथ हिंसा, धमकी के साथ पेश आने के लिए उन पर धारा 219 के तहत मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा, बच्चे के शरीर पर जलाए जाने एवं पिटाई के दाग थे। बच्चे को बेल्ट से भी पीटा गया था। यह पूछे जाने पर कि सजा से पहले दंपत्ति को क्‍यों गिरफ्तार किया गया? इसपर लीर ने कहा कि दोनों भारत फरार होने की फिराक में थे। मालूम हो कि ण्‍क सप्‍ताह पूर्व नॉर्वे में भारतीय दंपति को अपने बच्‍चे के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाकर बाल शोषण मामले के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।

भारतीय दंपति आंध्रप्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर वल्‍लभोनेणि एक सॉफ्वेयर पेशेवर हैं, और उनकी पत्‍नी अनुपमा भारतीय दूतावास में एक अधिकारी हैं। बच्‍चे ने स्‍कूल अध्‍यापकों से शिकायत की थी कि उसके माता पिता उन्‍हें उनकी हरकतो की वजह से भारत वापस भेजने की धमकी दे रहे हैं। बच्‍चे ने अपने स्‍कूल बस में पैंट में ही पेशाब कर दिया था, जिसकी जानकारी उसके पैरेंट को हो गई थी। इसपर उसके पिता ने उसको धमकाया था कि अगर दुबारा ऐसा किया तो वापस भारत भेज दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+