मोदी बनेंगे पीएम पर आडवाणी हो गये चुप?
विपक्ष की कद्दवार नेता सुषमा स्वराज ने जहां मोदी को पीएम पद के लिए बेस्ट बताया वहीं सालों तक पीएम की कु्र्सी का आंखों में सजाये लाल कृष्ण आडवाणी ने मोदी को विकास पूरूष और रोल मॉडल तो कहा लेकिन पीएम पद के सवाल पर चु्प्पी साध गये। उनकी खामोशी ने एक बार फिर से लोगों को बोलने का मौका दे दिया और कहने को मजबूर कर दिया है कि आडवाणी और मोदी में अंदर ही अंदर अभी भी कुछ सही नहीं है।
गांधी नगर में भाजपा के लिए चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए एल के आडवाणी ने नरेंद्र मोदी को विकास का रोल मॉडल करार दिया और कहा कि दूसरे राज्यों को उनसे सबक लेना चाहिए। वो एक आदर्श नेता है लेकिन पीएम कुर्सी के लिए मोदी सही है इस बात पर वो मुस्कुराकर बोले कि समय तो आने दीजिये, पता चल जायेगा।
गौरतलब है कि गुजरात में 13 और17 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नतीजे 20 दिसंबर को आयेंगे।













Click it and Unblock the Notifications