2014 में होगा नरेंद्र मोदी Vs पी चिदंबरम

Narendra Modi, P Chidambaram
नई दिल्‍ली। लंबे समय से कहा जा रहा था कि 2014 के चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से पीएम पद के उम्‍मीदवार बनायें जायेंगे, लेकिन अब राहुल का नाम किनारे हो गया है, क्‍योंकि इस रेस में वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम का नाम आ गया है। इस नाम पर फिलहाल यूपीए ने अपनी मुहर नहीं लगायी है। असल में लंदन की एक पत्रिका इकोनॉमिस्‍ट ने राजनीतिक आंकलन में यह बात कही है। यही नहीं चिदंबरम का सामना होगा नरेंद्र मोदी से।

पत्रिका ने लिखा है कि अगर यूपीए 2014 में आर्थिक मुद्दों को आधार बनाकर चुनाव लड़ती है तो उसके संभावित उम्‍मीदवार पी चिदंबरम ही होंगे। ऐसे में चिदंबरम की असली जंग होगी गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी से। क्‍योंकि मोदी का नाम एनडीए की तरफ से आना लगभग तय है।

पत्रिका ने तर्क दिया है कि चिदंबरम को ही आर्थिक नीतियों की अच्‍छी जानकरी है। साथ ही वे सोनिया गांधी के विश्‍वास पात्र भी हैं। पत्रिका का कहना कि भारत में हाल ही में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जंग और प्रणब मुखर्जी के राष्‍ट्रपति बनने से चिदंबरम का कद ऊंचा उठा है। प्रणब के बाद अब चिदंबरम ही संकटमोचक के रूप में पार्टी में हैं। लिहाजा उनके पीएम पद के उम्‍मीदवार के रूप में आगे आने की प्रबल संभावना है।

राहुल कंफ्यूज्‍ड हैं

पत्रिका ने लिखा है कि कांग्रेस में हर कोई राहुल गांधी को प्रोमोट करने में लगा हुआ है, जबकि वो एक कंफ्यूज्‍ड नेता हैं। अब तक सरकार में किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी लेने से भी वो बचते रहे हैं। लिहाजा उनका नाम तो पीएम पद के लिये लाना पूरी तरह गलत होगा।

रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो लाल कृष्‍ण आडवाणी का पीएम इन वेटिंग का सपना अब खत्‍म हो गया है। यानी आडवाणी इस बार पीएम पद के उम्‍मीदवार नहीं होंगे। उनकी जगह इस समय नरेंद्र मोदी का कद सबसे ऊंचा दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+