मजदूरों को बेटियों की शादी के लिये नीतीश देंगे 5 हजार रुपये
पटना। बिहार में अगर कोई मजदूर या फिर गरीब अपनी बेटी की शादी करने वाला है तो कम से कम 5 हजार रुपये की मदद तो उसे मिल ही जायेगी क्योंकि नीतीश कुमार सरकार इस बात का ऐलान किया है कि मजदूरों की बेटियों की शादी की लिये 5 हजार रुपये का आर्थिक मदद दिया जायेगा।
इतना ही नहीं अगर किसी मजूदर की मौत होती है तो उसके अंतिम संस्कार के लिये भी 5 हजार रुपये का मदद दिया जायेगा। राज्य सरकार ने पूराने नियमों में संसोधन करके इसे इसी साल से लागू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरों की मदद के लिये राज्य सरकार ने ‘बिहार भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' का गठन किया है। मालूम हो कि पुरानी व्यवस्था के तहत बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को बेटियों की शादी के लिए दो हजार रुपए मिलते थे।
इस योजना में संसोधन के बाद अब इसे 5 हजार कर दिया गया है। अविवाहित महिला मजदूरों को भी शादी के लिए इतनी ही आर्थिक मदद मिलेगी। इसके अलावा महिला मजदूरों के दो बच्चों की शादी के लिए भी यह प्रावधान लागू होगा।
श्रम मंत्रालय के अनुसार राज्य में निर्माण कार्य के क्षेत्र में करीब 10 लाख मजदूर है। श्रम मंत्रालय के अनुसार राज्य में निर्माण कार्य के क्षेत्र में करीब 10 लाख मजदूर हैं। मजदूरों के मातृत्व लाभ की राशि भी एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपए कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications