मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने श्वेता भट्ट को मैदान में उतारा

संजीव भट्ट ने गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका की जांच करने के लिए नानावती आयोग में अर्जी भी दाखिल कर दी है। कांग्रेस गुजरात में मोदी की हैट्रिक रोकने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। संजीव भट्ट, नरेंद्र मोदी पर गुजरात दंगों की भूमिका को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि श्वेता को जनता की सहानुभूति मिलेगी।
श्वेता के चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा है कि अब संजीव भट्ट राजनीतिक जंग लड़ रहे हैं। संजीव पर भी 1990 में हिरासत में हुई एक मौत का मामला है, इसके अलावा उनपर अपने पद के दुरूपयोग के आरोप लगते रहे हैं। स्मृति ईरानी का कहना है कि कांग्रेस राज्य में सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है।
इस पर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि श्वेता उन लोगों की आवाज हैं जो यहां पिछले दस सालों से नफरत की राजनीति के शिकार रहे हैं। श्वेता मोदी के कुशासन को दूर हटायेगी और मोदी को सत्ता से दूर करेंगी। उन्होने यह भी कहा कि गुजरात किसी एक की जागीर नहीं है। गुजरात में एक भय का माहौल व्याप्त है जिसे दूर किये जाने की जरूरत है। इसके पहले श्वेता ने भी मोदी पर आरोप लगाया था कि उनके घर की जासूसी की जा रही है और उनके घर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजरी रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications