किसानों के साथ धोखा कर रही है सपा सरकार: भाजपा

UP farmers feeling cheated from loan waiver package: BJP
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने प्रदेश मुख्यालय पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि प्रदेश मे गन्ना किसानों को सरकार द्वारा अभी तक गन्ना मूल्य न घोषित किये जाने के कारण बिचौलियों व मील मालिकों को अपना गन्ना बेचने पर मजबूर हैं। किसान को खेत खाली करना है ताकि वह समय से गेहूं बो सके। सरकार मील मालिकों से क्या साठ-गाठ कर रही है। किसानों की कर्ज माफी को प्रदेश अध्यक्ष ने अपर्याप्त बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रदेश में 7 लाख 20 हजार किसानों का 1650 करोड़ रूपयें का कर्जा माफ किया जायेगा, लेकिन सरकार ने बजट में केवल 400 करोड़ के कर्ज को माफ करने का ही प्रविधान रखा है।

इससे सरकार की नियत मे खोट नजर आता है। बाजपेई ने कहा कि कर्जा माफी पर मुख्यमंत्री की घोषणा और बजट प्रविधान में भारी अंतर क्यों है। मुफ्त सिंचाई की बात भी सरकार की खोखली साबित हुई। किसानों को रात दिन दोनों समय बिजली देंगे , इस पर भी सरकार खरी नही उतरी। मात्र रात में ही बिजली किसानों को मिल पा रही है। आलू किसान भी त्राही-त्राही कर रहा है। धान क्रय केन्द्रों कि भी कोई व्यवस्था नही। विधानसभा में सरकार के मंत्री आजम खां द्वारा यह कहना कि उनके पास फैजाबाद में हुए दंगे की सीडी है। यह साबित करता है कि सरकार की दंगा कराने या दंगाईयों से मिली भगत है।

बाजपेई ने कहा कि पूरे प्रदेश के विकास का पैसा/धन मात्र सैफाई, कन्नौज, रामपुर में ही क्यों खर्च हो रहा है। पूरे प्रदेश का समान रूप से ही विकास होना चाहिए। बाजपेई ने सरकार से प्रदेश में दिमागी बुखार से मरने वालो के लिए बजट में अतिरिक्त पैसे का प्रविधान न करने की निन्दा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिमागी बुखार हर साल प्रदेश में हजारों लोगों को मरने पर मजबूर करता है। ऐसे में सरकार का इस ओर ध्यान न देना संवेदनहीनता की प्रकाष्ठा है। खनन पर रोक न्यायालय के आदेश के कारण है जिसके कारण बालू, मौरंग व गिट्टी आदि की सप्लाई प्रभावित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+