देश का सबसे बड़ा चुनावी डाटाबेस इंडियावोट्स डॉट कॉम

Indiavotes
मुंबई। आजादी के बाद से अब तक भारत में जितने भी आम चुनाव या विधानसभा चुनाव हुए हैं, उनके बारे में अब आप जान सकते हैं, बस एक क्लिक पर। लोकसभा चुनाव के लिये सिर्फ वर्ष चुनिये और विधानसभा के बारे में जानने के लिये राज्‍य का नाम और वर्ष। बस एक क्लिक और सारे आंकड़े आपके सामने।

जी हां ऐसी ही एक डाटाबेस साइट लॉन्‍च की है मुंबई की मीडिया एवं टेक्‍नोलॉजी कंपनी नीती डिजिटल ने। इस वेबसाइट का नाम है इंडिया वोट्स डॉट कॉम। साइट का यूआरएल है- http://www.indiavotes.com । यह भारत की पहली और सबसे बड़ी वेबसाइट है, जहां पर आप चुनावों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। इसमें आपको 1952 से लेकर अब तक के सारे लोकसभा चुनावों और 1977 से लेकर अब तक के सभी विधानसभा चुनावों के आंकड़े मिलेंगे।

इस साइट को बनाने के पीछे मकसद है, लोगों को सारा डाटा आसानी से मुहैया कराना। यद्यपि कई वेबसाइटें हैं, जो चुनावी डाटा मुहैया कराती हैं, लेकिन उनमें किसी विशेष चुनाव के बारे में खोजना मुश्किल होता है। नीती डिजिटल की इस साइट पर आप आसानी से आंकड़े प्राप्‍त कर सकते हैं। इंडिया वोट्स का मकसद है कि वो आपको चुनावी सूचना के बारे में हर एक जानकारी मुहैया कराये।

नीती डिजिटल के सीईओ वीरचंद बोथरा ने इंडियावोट्स को लॉन्‍च करते वक्‍त कहा कि भारत जैसे देश के लिये ऐसी साइट का होना बेहद जरूरी है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अगर आपको आसानी से आंकड़े नहीं मिल पायें तो क्‍या फायदा। देश की जनता की इस समस्‍या को हल करने के मकसद से इस साइट का निर्माण किया गया है।

इस मौके पर नीती डिजिटल के एमडी राजेश जैन ने कहा कि यह साइट डिजिटल मीडिया, एक बड़े डाटाबेस और कम्‍युनिकेशन टेक्‍नोलॉजी का समागम है, जो हर चुनाव के दौरान देश के भविष्‍य के बारे में सही निर्णय लेने में लोगों की मदद करेगी। जल्‍द ही इस साइट पर मतदाताओं के लिये भी एक ब्‍लॉक प्रदान किया जायेगा, जिसके माध्‍यम से वो अपने निर्वाचन क्षेत्र के बारे में सूचनाएं दे सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+