दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी को 'दस सिर वाला' बताया

digvijay-singh
भोपाल। विवादास्‍पद बयान देकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर गुजरात के मुख्‍य मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्‍हें 'दस सिर वाला' व्‍यक्ति बताया है। गौरतलब है कि इसके पहले भी कांग्रेस नेताओं में मोदी के खिलाफ बयान देने की होड़ रही है। इस बार मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे प्रवास के लिए आये दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार के लिए थ्री-डी तकनीक अपनाये जाने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इससे मोदी एक जगह बोलेंगे और उनकी आवाज दस जगह पहुंचेगी। यह तो रामायण के उस पात्र की तरह है जिसके 'दस सिर' थे। ठीक वैसे ही अब मोदी भी हैं।

इसके पहले भी कांग्रेस ने भाजपा को गुजरात में बदनाम करने के लिए एक ऐसे पोस्‍टर का सहारा लिया था जिसमें एक बच्‍चे को दयनीय स्थिति में दिखाया गया था। इसकी जांच की गई तो पत‍ा चला कि पोस्‍टर में दिखने वाला बच्‍चा श्रीलंका का है, जिससे कि कांग्रेस की मोदी को बदनाम करने की कोशिश का भी पर्दाफाश हो गया।

दिग्विजय सिंह ने सब्सिडी राशि के सीधे एकाउंट में ट्रांसफर करने को एक सही कदम बताया और कहा कि इससे मध्‍यस्‍थ और दलालों से बचा जा सकेगा क्‍योंकि उन्‍हीं के कारण लक्षित वर्ग को केंद्र सरकार की नीतियों का सीधे तौर पर लाभ नहीं मिल पाता है और मध्‍यस्‍थ और दलाल ही इसका विरोध कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के इन बयानों को कांग्रेस की कुंठा से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्‍योंकि इस बार भी विधानसभा चुनावों में मोदी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। उन्‍हें गुजरात राज्‍य में कराये गये विकास का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। अत: कांग्रेस के नेता किसी भी तरह लाभ पाने के लिए बयानों का सहारा ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+