9 दिसंबर को अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे येद्दयुरप्पा

येद्दयुरप्पा ने इसके पहले 25 दिसम्बर को अपनी पार्टी की घोषणा करने की बात की थी। इस तारीख को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन होता है जो कि इस बार अपना 88वां जन्मदिन मनायेंगे। येद्दयुरप्पा अटल बिहारी को अपना मेंटर और राजनीतिक गुरू मानते हैं लेकिन कुछ समय बाद उन्होने पार्टी लांचिग की तारीख में हेर फेर किया है।
येद्दयुरप्पा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के बारे में कहा कि उन्हें इस बात से कोई लेना देना नहीं है। 20 दिसम्बर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। उन्होने भाजपा हाईकमान पर सहायता न करने का आरोप लगाया उनका कहना है कि उन्होने वरिष्ठ नेताओं की बात मान कर मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था लेकिन इसके बाद पार्टी नेताओं में से किसी ने उनका समर्थन नहीं किया।
भाजपा से नाराज होने के बाद येद्दयुरप्पा ने नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी थी। जिसकी औपचारिक घोषणा 9 दिसम्बर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications