शादी के 19 साल बाद पता चला पत्‍नी औरत नहीं आदमी है!

Belgian man shocked to see his wife is a man
बेलजियम। 64 वर्ष का पति और 48 वर्ष की पत्‍नी, शादी के 19 साल बाद जब रात को बेडरूम में पहुंचते हैं, तो पति शॉक हो जाता है। उसे पता चलता है कि उसकी पत्‍नी औरत नहीं आदमी है! दूसरे दिन जब लोग उससे सवाल करते हैं, तो जवाब यह था, "जवानी में ये काफी सुंदर और आकर्षक थी, मुझे उससे प्‍यार हो गया और मैंने अपनी पहली पत्‍नी को तलाक देकर इससे शादी कर ली। यहां तक इतने साल सेक्‍स करने के बावजूद मैंने कभी ध्‍यान नहीं दिया, आज मुझे पता चला है कि मेरी पत्‍नी एक आदमी है।"

ये कैसे संभव है? आइये हम आपको बताते हैं। असल में बेल्जियम के जॉन एडम अपने सुखी परिवार के साथ रह रहा था। तभी घर में ग्रेसी नाम की नौकरानी काम करने आयी। एडम का उस पर दिल आ गया। वो धीरे-धीरे उसके करीब जाने लगा और फिर दोनों के बीच प्‍यार हो गया। ग्रेसी के चक्‍कर में उसने अपनी पत्‍नी को तलाक दे दिया और ग्रेसी से शादी कर ली।

ग्रेसी के साथ शादी किये हुए 19 साल बीत गये, लेकिन कोई बच्‍चा नहीं हुआ। लेकिन एडम को बच्‍चा नहीं होने का कोई मलाल नहीं था। लेकिन गत 3 अक्‍टूबर को वो शॉक रह गया, जब उसने देखा कि उसकी पत्‍नी औरत नहीं एक आदमी है। उसने जब जोर देकर सवाल किये तो ग्रेसी ने सच उगल दिया। ग्रेसी ने कहा, ईश्‍वर ने मुझे एक शरीर दिया था, जिसे मैंने अपनी मर्जी से परिवर्तित किया। उसने बताया कि बेल्जियम शिफ्ट होने से पहले सेक्‍स चेंज करवाया और उसके बाद एडम के घर नौकरानी बनकर आयी।

एडम गुस्‍से से लाल-पीला हो गया और मन ही मन पछता भी रहा था, क्‍योंकि ग्रेसी के चक्‍कर में उसने अपनी एक अच्‍छी पत्‍नी को छोड़ दिया था। एडम ने ग्रेसी के खिलाफ स्‍थानीय अदालत में केस कर दिया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि ग्रेसी फर्जी कागजात बनवाकर बेल्जियम में अवैध रूप से रह रही थी। हम आपको बता दें कि इस खबर का स्रोत बेल्जियम का प्रसिद्ध अखबार हेट न्‍युसब्‍लेड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+