फेसबुक मामला- पलघर में शिवसेना ने किया बंद का ऐलान

शिव सेना ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पलघर में बंद के ऐलान से यह साफ हो गया है कि शिवसैनिक इस मामले को खत्म होने नहीं देंगे। शिवसेना का कहना है कि अधिकारियों ने जो किया वो सही था। बंद को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पलघर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि कोई गड़बड़ी नहीं होने पाये।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने लापरवाही बरतने के आरोप में ठाणे के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यही नहीं बाम्बे हाईकोर्ट ने भी मामले को ठीक से ना देखने के कारण फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट का तबादला कर दिया है।
ज्ञात हो कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के दिन 18 नवंबर को 21 वर्षीय शाहीन डाढा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था कि 'भारत में हर रोज सैंकड़ों लोग जन्म लेते हैं और मृत्यु को प्राप्त होते हैं। ऐसे में इस प्रकार का बन्द कितना सही है।'












Click it and Unblock the Notifications