संसद में मेरी सीट कोई हथिया नहीं सकता: जेठमलानी

जिसके बारे में जब मीडिया ने उनसे पूछा तो एकदम से भड़क गये और कहा कि फालतू बातों का जवाब देने के अलावा उनके पास और भी बहुत कुछ है इसलिए उनके पास जब समय होगा तो वो उस नोटिस को देखेंगे। फिलहाल मैं आने वाले दस दिन काफी व्यस्त हूं। वैसे मैं बता दूं कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है जो संसद में मेरी सीट को हथिया सके, जिसे जो करना है करके देख ले।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से भाजपा में विरोधी तेवर दिखाने वाले सांसद राम जेठमलानी को भाजपा ने पार्टी से 6 सालों के लिए निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि राम जेठमलानी के बागी तेवर इस के पीछे कारण है। राम जेठमलानी ने शनिवार को पार्टी के खिलाफ बोलकर पार्टी के अंदर के कलह को जगजाहिर किया था।
जेठमलानी ने कहा था कि भाजपा की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रंजीत सिन्हा की केंद्रीय जांच ब्यूरो के नए निदेशक लिए नियुक्ति पर सवाल उठाना बेबुनियाद है वो जबरदस्ती इस बात का मुद्दा बना रही है। वो आधारहीन बातें कर रही है जिसका कोई मतलब नहीं है।
आपको बता दें कि विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अरूण जेटली ने बकायदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक चिठ्ठी लिखकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रंजीत सिन्हा को सीबीआई निदेशक पद से हटाने की मांग की थी। जिसे पीएम मनमोहन सिंह ने अवांछित करार दिया था।
इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अधयक्ष नीतीन गडकरी के इस्तीफे की मांग राम जेठमलानी ने की थी। उनका कहना था भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे व्यक्ति को अध्यक्ष पद की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए,जिस पर भाजपा ने राम जेठमलानी को कड़ा जवाब दिया था औऱ गडकरी को क्लीन चिट, यही नहीं राम जेठमलानी के बेटे महेश जेटमलानी ने भी गडकरी के चलते पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications