रातों रात थाने से गायब हो गई रेप पीड़िता

Follow up story of Fatehpur sexual harassment victim
लखनऊ। फतेहपुर जनपद में एक साल तक शारीरिक शोषण का शिकार हुई दलित युवती पूनम (काल्पनिक) को बेकसूर चार दिन तक महिला थाने में बंद रखे जाने का मामला उलझता जा रहा है। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को स्वीकार किया कि एफआईआर तो कोतवाली में दर्ज हो गई है, पर अब उस लड़की को कहां रखा गया है? यह पता नहीं है।

मामला क्या है?

हुसैनगंज थाने के गौरा चुरियारा गांव की पीड़ित दलित लड़की ने महिला थाने से वनइंडिया को शनिवार की शाम 05:16 में फोन पर बताया था कि जून 2011 से फतेहपुर शहर के लोधी गंज मुहल्ले में उसके मां-बाप डा. घनश्याम लोधी के खाली पड़े प्लाट में फल-सब्जी की दुकान किए हैं, वह भी वहीं रहा करती थी। डा. घनश्याम के होने वाले दामाद आलोक के दबाव में आकर उसने मीना सराय हार गांव के अजय मौर्या से इस शर्त पर शारीरिक रिश्ता बनाया कि वह उससे शादी करेगा, इस दौरान वह विभिन्न मित्रों के घरों में रात रोंक कर 61 बार सेक्स किया।

परन्तु जब वह गर्भवती हो गई तो 23 मई 2012 को अजय ने बाकरगंज मुहल्ले में निजी अस्पताल चला रहे डा. तेजमान सिंह के यहां ले जाकर गर्भपात कराने का दबाव डाला, जिससे अजय और उसका काफी विवाद हुआ। उसने बताया था कि फिर अजय अपने एक साथी कुलदीप के साथ बाइक से उसे उसके गांव शाम को छोड़ने गया, वहां उसने जबरन शारीरिक रिश्ता बनाया और बाद में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर उसे पिला दिया था।

पीड़िता ने बताया था कि उसने इस मामले की पहली शिकायत तत्कालीन एसपी आरके चतुर्वेदी से 29 जून 2012 को की थी, मगर जांच का बहाना बनाकर दफन कर दिया था। पुनः उसने 5 नवम्बर को मौजूदा पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह के समक्ष पेश होकर की, जिस पर जांच नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह को सौंपी गई।

जांच अधिकारी ने 20 नवम्बर को उसके बयान दर्ज कर अगले दिन स्कूली और अस्पताल के कागजों की फोटी कॉपी मांगी। कागज हथियाने के बाद सीओ ने बिना लिखा-पढ़ी किए उसे महिला थाने की पुलिस के हवाले कर दिया, उसे यह भी नहीं बताया गया कि किस जुर्म धारा में हिरासत में लिया गया है? उसने बताया था कि शनिवार को शाम 5 बजे के बाद उसके मोबाइल फोन 9559888242 पर एक काल आई, जिसमें कहा गया कि बिमला नामक महिला सिपाही को भेजा जा रहा है, उसके साथ कोतवाली चली आओं, आज तुम्हारा मुकदमा लिखा जा रहा है, रात में ही मेडिकल भी होगा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

फतेहपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक संतोश कुमार सिंह के सरकारी मोबाइल 9554401045 पर फोन कर वनइंडिया ने जब रविवार की शाम 18:26 बजे इस मामले में पूंछा तो उनका कहना था कि आज मैंने डेली में देखा है, एफआईआर तो कोतवाली में कन्फर्म दर्ज हो गई है, पर उस लड़की को आईओ (विवेचना अधिकारी यानी सीओ सिटी) ने कहां रखा है? पता नहीं। सीओ सिटी गौरव सिंह के मोबाइल नम्बर- 9554401286 में कई बार फोन कर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नेटवर्क से बाहर ही बताता रहा।

पीड़िता का फोन दिनभर रिसीव नहीं हुआ

इस घटना की पीड़िता दलित युवती के मोबाइल नम्बर- 9559888242 पर वनइंडिया ने कई बार फोन किया, लेकिन कई घंटी जाती रही और रिसीव नहीं हुआ। ज्यादातर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर या बंद भी बताया, जो बड़ी अनहोनी की ओर इशारा करती है। क्योंकि शनिवार को ही पीड़िता ने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से मिलकर उस पर सुलह-समझौता करने का दबाव डालती रही है। कुल मिलाकर यह मामला उलझता जा रहा है, इसमें पुलिस ने सारे नियम-कानून ताक पर रख दिया है।

बहन की हत्या की योजना बना रहे हैं विरोधीः कोमल

पीड़िता दलित युवती की छोटी बहन कोमल ने वनइंडिया को दस बजे रात में फोन कर बताया कि अपनी बड़ी बहन की जानकारी लेने में रविवार को दिन भर परेशान रही, चूंकि उसकी मां श्याकली ने दोपहर में उसे फोन कर बताया था कि डा. घनश्याम और अजय मौर्या का भाई विजय मौर्या बड़ी बहन की हत्या की योजना बना रहे हैं।

बकौल कोमल, डा. घनश्याम ने उसकी मां और पिता को भी बहन को ‘कलंक' बता कर इस योजना में शामिल होने को कहा है और न शामिल होने पर दुकान वाली जगह खाली करा लेने की धमकी दी है। कोमल ने बताया कि जब बड़ी बहन का कहीं पता न चला तो उसने सीओ सिटी के सरकारी नम्बर पर पौने दस बजे रात में मिस्ड कॉल किया। कॉल बैक कर पहले सीओ ने कहा कि उसकी बहन महिला थाने में है। जब बात कराने को कहा तो उन्होंने बताया कि इस समय उसका मेडिकल हो रहा है, सुबह बात करा दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+