संसद में FDI पर दबंगई कर रही है भाजपा: जायसवाल
नई दिल्ली। एक बार फिर से केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने विवादित और तीखा बयान दिया है। बार-बार एफडीआई को लेकर संसद के स्थगित होने पर जायसवाल ने कहा कि संसद में FDI पर दबंगई कर रही है भाजपा। वो जानबूझकर कर संसद नहीं चलने देती है और हंगामा बरपा रही है। जिसकी वजह से संसद बार-बार स्थगित होती है इसे देश का दुर्भाग्य कहेंगे और कुछ नहीं।
उसे ना तो आम आदमी की समस्या दिख रही है और ना ही उसे आम आदमी से सरोकार है। वो फालतू में संसद में एफडीआई के मामले पर मतविभाजन के प्रावधान वाले नियम 184 के तहत चर्चा कराने पर अड़ी हुई है जो कि बिल्कुल गलत है। उल्टा मैं सवाल करता हूं कि क्या एनडीए ने अपने कार्यकाल में नियम 184 के तहत कभी चर्चा करायी है।
गौरतलब है कि भाजपा एफडीआई पर संसद में चर्चा कराने के बाद वोटिंग चाहती है इसको लेकर वो संसद में हंगामा कर चुकी है इसलिए संसद चल नहीं कर पा रही है जबकि इसी मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव चाहती थी जिसे कि समर्थन ना मिलने के कारण खारिज कर दिया।
जिस पर ममता बैनर्जी ने कहा था कि सारे राजनैतिक दल मिले हुए है। भाजपा जानबूझकर विरोध जता रही है लेकिन वो अंदर ही अंदर विरोध नहीं कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications