संसद सत्र आज से: बहुत कठिन है डगर पनघट की...

एफडीआई के विरोध में भाजपा पहले से मोर्चा खोले खड़ी है और वो इस मुद्दे पर वोटिंग कराने की मांग कर चुकी है तो वहीं ममता बैनर्जी इस मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव लाने के मूड में है हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर सभी विरोधी दलों को साथ देने की अपील की है लेकिन फिलहाल कोई उनके साथ खड़ा नहीं हैं।
वहीं सपा और बसपा दोनों ने पीएम के डिनर में शामिल होकर उनके साथ रहने के संकेत दिये हैं, वो बार-बार कह जरूर रहे हैं कि वो एफडीआई के विरोध में हैं लेकिन सरकार गिराने के पक्ष में नहीं है तो वहीं भाजपा बाल ठाकरे के निधन की वजह से पीएम की पार्टी में शामिल नहीं हो पायी लेकिन उसके तेवर भी दिखा रहे हैं कि वो भी एफडीआई के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्ष में नहीं है बल्कि इस पर बहस चाहती हैं।
खैर देखते हैं कि कांग्रेस की कोशिश और विरोधियों के तीखे तेवरों के चलते संसद इस बार चल पाती है कि नहीं या फिर पिछली बार की तरह इस बार भी केवल हंगामे की शिकार होती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications