कसाब का साबुन भी कांग्रेस के दागों को धो नहीं पायेगा: बाबा रामदेव
हरिद्वार। एक ओर जहां पूरा देश कसाब की मौत का जश्न बना रहा है वही बाबा रामदेव ने कसाब को लेकर कांग्रेस पर तीखा वार किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि कसाब की आड़ में कांग्रेस अपने कुकर्म छुपा रही है। वो लोगों से सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है लेकिन इतना मैं बता दू कि वो इसमें सफल नहीं हो पायेगी क्योंकि कसाब का साबुन हो या अफजल गुरू का वॉशिंग पाउडर, अब कोई भी इस सरकार के घोटालों के जिद्दी दागों को नहीं धो सकता है।
बाबा रामदेव ने सवाल खड़ा किया कि मुंबई हमलों के दूसरे दिन ही सरकार ने कसाब को फांसी क्यों नहीं दी लेकिन यह अच्छा हुआ कि देर से ही सही कसाब को मौत की सजा तो मिली अब अगर सरकार सही है तो उसे अफलजल गुरू को भी फांसी पर लटका देना चाहिए।
मालूम हो कि बुधवार सुबह साढ़े सात बजे मुंबई हमलों में एक मात्र पकड़े गये जिंदा आतंकी आजमल कसाब को पुणे जेल में फांसी दे दी गयी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कसाब को फांसी अचानक से लोगों के सामने आयी इसलिए लोग हैरान रह गये लेकिन फिर भी जो प्रतिक्रियाएं आ रही है उसके तो लगता है कि सरकार के इस कदम से लोग खुश है। बीजेपी ने भी इस बात के लिए कांग्रेस की तारीफ की है।













Click it and Unblock the Notifications