आरुषि केस: हेमराज-कृष्‍णा की डीएन‍ए रिपोर्ट से अब निकलेंगे सुराग

Aarushi
गाजियाबाद। आरुषि तलवार एवं हेमराज हत्‍याकांड में केंद्रीय जांच ब्‍यूरो को जल्‍द ही नये सुराग मिल सकते हैं। ऐसा इसलिये क्‍योंकि हेमराज और कृष्‍णा के डीएनए की रिपोर्ट, जो मिक्‍स हो गई थीं, अब अलग-अलग कर ली गई हैं।

हम आपको बता दें कि आरुषि हत्‍याकांड के बाद पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने जब तलवार हाउस के सभी सामानों को बारीकी से जांच की, तो आरुषि के तकिये पर हेमराज और कृष्‍णा के खून के निशान मिले थे। उसी सैम्‍पल को फॉरेंसिक टीम ने डीएनए जांच के लिये भेज दिये थे। कुछ दिन बाद पता चला कि दोनों के डीएनए की रिपोर्ट मिक्‍स हो गई।

इस घाल-मेल के कारण कृष्‍णा से जुड़े सुराग खोजने में सीबीआई को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। इस पर कोर्ट ने पुलिस एवं जांच टीमों को कड़ी फटकार भी लगायी थी। लेकिन अब रिपोर्ट ठीक कर ली गई हैं।

हैदराबाद के सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायगनॉस्टिक्‍स के एक्‍सपर्ट एसपीआर प्रसाद ने कोर्ट को बताया कि हेमराज और कृष्‍णा की अलग-अलग डीएनए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। तकिये पर मिले अलग-अलग खून के निशानों में साफ-साफ अंतर देखा जा सकता है।

अब देखना यह है कि यह रिपोर्ट सीबीआई के लिये कारगर साबित होती है या नहीं। वैसे भी सीबीआई के लिये यह सबसे बड़ी मर्डर मिस्‍ट्री है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+