मेरी मौत के बाद मेरी मां को खबर कर देना: कसाब

पुणे। लगभग 166 लोगों की मौत का कारण बने मुंबई हमले के मुख्‍य आरोपी को जब फांसी की सजा मुकर्रर की गयी तो उसे अपनी मां की याद आयी। आपरेशन 'एक्‍स' में शामिल रहे अधिकारियों के अनुसार अजमल आमिर कसाब को जब उसके फांसी देने की बात पता चली तो उसने कहा कि 'मेरी मौत के बाद आप सब मेरी मां को खबर कर देना।' हालांकि उसे फांसी देने के बाद जब इसकी खबर पाकिस्‍तान सरकार को दी गई तो उसने शव को लेने से मना कर दिया। भारत सरकार ने कसाब की मां को चिट्ठी भेज दी थी।

mumbaiattack

आतंकी कसाब का परिवार पाकिस्‍तान के फरीदकोट में रहता है। पहले तो पाकिस्‍तान ने उसे अपना नागरिक मानने से ही इनकार कर दिया था लेकिन फिर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा प्रमाणित किये जाने पर पाक ने उसे अपना नागरिक माना। कसाब लश्‍कर-ए-तैयबा से प्रशिक्षण लेकर मुंबई हमले की साजिश में शामिल हुआ था। कसाब को फांसी दिये जाने की खबर पर पाकिस्‍तान मीडिया ने कोई त्‍वरित टिप्‍पणी नहीं दी है। सिर्फ डॉन न्‍यूज ने ही कहा कि कसाब पाकिस्‍तान ने जन्‍मा और आज उसे भारत में फांसी दे दी गई। भारत सरकार ने कसाब को फांसी दिये जाने की प्रक्रिया पर पूरी गोपनीयता बरती। जिससे मीडिया के अनावश्‍यक दबाव से बचा जा सके।

वहीं भारत में कसाब की मौत के बाद संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को भी अब फांसी दिये जाने की मांग की जा रही है। जो काफी समय से भारत की जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसे फांसी की सजा मुकर्रर किये जाने के बाद भी उसे अब तक जीवित रखा गया है। कसाब की मौत के बाद आयी जनता की प्रतिक्रिया में कहा गया है कि कसाब के साथ ही अफजल को भी अगर फांसी दे दी जाती तो और भी बेहतर होता।

भारत में कसाब को फांसी दिये जाने पर मुंबई हमले में मारे गये लोगों के परिजनों ने इस पर खुशी जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+