'सोनिया को समर्थन माया-मुलायम की मजबूरी'

Mulayam Singh, Mayawati are struggling for survival, says Beni
लखनऊ। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह की मजबूरी है कि वह केन्द्र सरकार को समर्थन जारी रखें। उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि यह दोनो समर्थन जारी क्यों रखेंगे।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद के आगामी सत्र में केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। सरकार नहीं गिरेगी क्योंकि सांसदों की संख्या पूरी है। सपा बसपा दोनो ही समर्थन जारी रखेंगे क्योंकि यह उनकी मजबूरी है। बेनी वर्मा ने कहा कि वह ही नहीं सभी कांग्रेसी चाहते हैं कि राहुल प्रधानमंत्री बनें लेकिन चुनाव में उन्हें इस पद के लिए प्रोजेक्ट किया जायेगा या नहीं इसका फैसला आलाकमान करेगा।

उन्होंने दावा किया कि संप्रग की एक बार फिर सरकार बनेगी और वह निजी तौर पर चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। रसोई गैस की किल्लत पर उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं कि छूट वाले रसोई गैस सिलेण्डरों की संख्या में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस्पात परियोजनाओं की स्थापना के लिए समय पर जमीन मुहैया नहीं करा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि जमीन चिन्हित हो जाय तो प्रदेश के कम से कम दस जिलों में इस्पात संयंत्र लगा दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र गोण्डा में इस्पात कारखाने लगाने के लिए छह सौ एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गयी है। यदि इसका अधिग्रहण हो गया तो जल्दी ही वह कारखाने का शिलान्यास करेंगे। बेनी वर्मा ने बताया कि इस्पात परियोजनायें रोजगार के अवसर पैदा करेंगी और साथ ही इस्पात उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करेंगी। बेनी वर्मा ने घोषणा की कि जल्द ही राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के जगदीशपुर और गोण्डा में पावर प्लांट्स लगाये जायेंगे जिससे बिजली आपूॢत के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+