यूपी में दिमागी बुखार का कहर जारी, 2 और मौतें

प्रदेश के स्वास्थ्य महकमें की हालत बहुत खराब है। पूर्वांचल में दिमागी बुखार लगातार बच्चों को मौत का कारण बनता रहा है। चिकित्सकों के अनुसार चिकित्सालय में कई बच्चों को दिमागी बुखार का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बतया कि उपचार के दौरान मस्तिष्क ज्वर से जिन दो बच्चों की मौत हुयी है वे बिहार के रहने वाले थे।
उन्होंने कहा कि पिछले एक जनवरी से अब तक मस्तिष्क ज्वर से पीडि़त 3417 रोगियों को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज एवं अन्य जिला चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया जिनमें से 559 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। चिकित्सकों ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कालेज में 12 नये रोगियों को भर्ती किया गया है जबकि 116 मरीज पहले से ही भर्ती है जो का गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज तथा अन्य जिला चिकित्सालयों में उपचार करा रहे हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित सबसे बडे चिकित्सा केन्द्र बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में पूर्वांचल के अलावा बिहार व पड़ोसी देश नेपाल से भी मरीज इलाज के लिए आये जिसमें बिहार के 289 मरीजों में से 50 तथा नेपाल के सात में से दो की मौत हुयी है। चिकित्सकों ने बताया कि गोरखपुर आदि के इलाकों में तो दिमागी बुखार का कहर कुछ कम हो गया है लेकिन बिहार व नेपाल में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन इलाकों में इसका बेहतर इलाज न होने के कारण वहां के मरीज भी इलाज के लिए जिले के ही चिकित्सालयों में आ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications