रेल कोच फैक्ट्री के बाद अब विमान कारखाना

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण ने राज्य सरकार को परतापुर की हवाई पट्टी के साथ ही 427 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया। चौहान ने कहा कि अभी तक हवाई जहाजों को मरम्मत के लिये बंगलोर भेजना पड़ता है। दिल्ली के निकट कारखाना खुलने पर आसपास के नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नागरिक उडययन मंत्री चौ. अजित सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर हवाई सुविधाओं के विकास में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण ने सुलतानपुर, फैजाबा, गोण्डा और अकबरपुर में भी हवाई सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव भेजा है लेकिन राज्य सरकार इसमें भी कोई सहयोग नहीं कर रही है।
रालोद नेता ने कहा कि इन चार शहरों में हवाई सुविधा मिलने पर दिल्ली से राज्य के पूर्वी इलाकों का हवाई स पर्क बढ़ जायेगा। यह चारों शहर ही लखनऊ और वाराणसी के मध्य पड़ते हैं। चौहान ने बताया कि केन्द्रीय नागरिक उडययन मंत्रालय ने आगरा और मथुरा में भी हवाई सुविधाओं के विकास के लिये जमीन मांगी है लेकिन राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है। दिल्ली के नजदीक होने के नाते इन दोनों शहरों में हवाई सुविधा बढऩे पर राज्य का विकास तेजी से होगा।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय उड्ययन मंत्री और रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने मु यमंत्री अखिलेश यादव को राज्य में हवाई सुविधाओं के विकास के लिये पत्र लिखा था लेकिन कोई अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications