शक्की पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार दिया

पुलिस के अनुसार बरदह क्षेत्र के पुड़सुरी गांव में असलम अपनी पत्नी कमरजहां(28) के साथ रहता था। असलम को कमरजहां का किसी भी पुरूष से बात करना पसंद नहीं था। कमरजहां यदि कभी किसी पुरुष से बात कर लेती थी उसका शक्की पति उससे झगड़ा करता था। कमरजहां अपने पति के इस व्यवहार से काफी परेशान थी। आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पत्नी पर शक करने वाला असलम उसे मारता पीटता भी था।
शनिवार को भी ऐसा ही हुआ जब कथित रूप से चरित्र पर शक करते हुए असलम ने अपनी पत्नी को खूब पीटा। पीटने के बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने जलाने वाली लकड़ी के धारदार हिस्से से कमरजहां के सिर पर प्रहार किये जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जब कमरजहां लहूलुहान होकर कमरे में गिर गयी तो असलम वहां से फरार हो गया। कमरजहां की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग वहां आए और उसे उठाकर चिकित्सालय ले गए। जौनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसका इलाज तो शुरू हुआ लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने असलम की तलाश शुरू कर दी लेकिन असलम का कोई पता नहीं चला।












Click it and Unblock the Notifications