ठाकरे के बाद शिवसेना का वारिस कौन?
मुंबई। शनिवार को शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के निधन के बाद एक सवाल सबके दिलों में कौंध रहा है कि आखिर अब ठाकरे के जाने के बाद शिवसेना की कमान किसके हाथों में होगी? क्योंकि बाल ठाकरे ने तो किसी को अपना उत्तराधिकारी नहीं बनाया।
लेकिन दबी जुबान में लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि शिवसेना की कमान उनके भतीजे राज ठाकरे के ही हाथ में होगी क्योंकि राज ठाकरे में वो ही क्षमता है जो कि बाल ठाकरे में थी। इसलिए दुनिया को अलिवदा कहने से पहले बाल ठाकरे ने अपने रूठे हुए भतीजे राज को मना लिया है।

इसलिए लोगों को अचरज नहीं होना चाहिए अगर राज ठाकरे और उद्दव ठाकरे एक हो जायें क्योंकि बाल ठाकरे का मकसद हमेशा से यही रहा कि वो कांग्रेस को सत्ता में आने ना दें और यह तभी मुमकीन है जब मनसे और शिवसेना एक हो जाये इसलिए हो सकता है कि शिवसेना सुप्रीमो बालठाकरे की कुर्सी पर राज ठाकरे ही बैठें।
मालूम हो कि साल 2006 में राज ठाकरे ने मनसे का निर्माण सिर्फ इसलिए ही किया था क्योंकि बाल ठाकरे ने राज की जगह उद्धव को तरजीह दी थी जबकि राज की लोकप्रियता, उद्धव से हर मामले में बीस है।












Click it and Unblock the Notifications