'यौन अपराध में आगे रहते हैं मांसाहारी लोग'

किताब में कहा गया है आदम और हव्वा ने भी फल, मेवे और सब्जियों का सेवन किया। उन्होने भी अपने आहार में मांस का इस्तेमाल नहीं किया। इसलिए हमें भी मांस नहीं खाना चाहिए। किताब के अनुसार शाकाहारी लोग श्रेष्ठ और अच्छे गुणों वाले होते हैं। 'न्यू हेल्थवे' नाम की इस किताब का प्रकाशन 'एस चांद एंड कंपनी' ने किया है।
मांस क्यों स्वादिष्ट होता है
इस किताब में मांस के स्वादिष्ट होने के बारे में तर्क दिया गया है कि जानवर के मरने पर जो गंदगी पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जानी चाहिए वह मांस में ही फंस जाती है। जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।
नहीं मिला कोई जवाब
बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में बात करने के लिए जब सीबीएसई के चेयरमैन विनीत जोशी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो बताया गया कि वह मीटिंग में हैं और जब एस चांद कंपनी में फोन किया गया तो फोन उठाने वाली महिला ने बताया कि इस विषय पर बात करने के लिए अभी कोई उपलब्ध नहीं है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि यह किताब किस स्कूल में पढ़ाई जाती है लेकिन एक स्कूल के प्राधानाध्यपक ने बताया कि वो एनसीआरटी की किताबें लेने की सलाह देते हैं लेकिन कहीं-कहीं निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने की भी सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications