पोंटी चढ्ढा और भाई ने एक दूसरे को गोली से उड़ाया

दोनों भाईयों के बीच यह झगड़ा शनिवार की सुबह हुई, जिसमें देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने रिवाल्वर निकाल ली। सबसे पहले पोंटी के भाई हरदीप चढ्ढा ने फायर किया, फिर जवाब में पोंटी ने भी। हरदीप की मौत पहले हुई और उसके बाद पोंटी भी मौके पर ही मर गये।
ढा शराब के बहुत बड़े कारोबारी थे। उनके मुलायम सिंह यादव व सीएम अखिलेश यादव से लेकर मायावती समेत कई बड़े नेताओं से सीधे ताल्लुक थे। उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो लखनऊ से लेकर नोएडा तक उनके कई मॉल हैं।
पुलिस के मुताबिक फार्म हाउस पर कई अन्य हथियार भी मिले हैं। इस गोलीबारी में एक गार्ड घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पोंटी के शरीर पर 12 गोलियां दागी गईं, जबकि हरदीप के शरीर पर 3 गोलियां। इससे कई अन्य लोगों के गोलियां चलाने की भी आशंका जताई जा रही है।
पोंटी चड्ढा को सरकारी सुरक्षा मिली हुई थी। अब सवाल यह उठता है कि उस दौरान सुरक्षाकर्मी कहां थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि हो सकता है हरदीप के साथ कई अन्य लोग भी हथियारों से लैस होंगे।












Click it and Unblock the Notifications