सीएम अखिलेश यादव को फोन पर मिली धमकी

UP CM Akhilesh Yadav gets threat on phone
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में खुलासा किया कि ‘उन्हें फोन पर एक व्यक्ति ने अपषब्द कहा और धमकी दी है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला समाजवादी पार्टी (सपा) का कार्यकर्ता है।

बकौल मुख्यमंत्री अखिलेष यादव, कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने उनके निजी फोन पर पहले यह कहा कि आप लैपटाप कब देंगे? बाद में उसी व्यक्ति ने अपशब्द कह कर धमकी दी। उन्होंने गुरुवार को अपने सरकारी आवास कालीदास मार्ग-5 में आयोजित एक कार्यक्रम में यह खुलासा करते हुए कहा कि अपशब्द ऐसे थे, जिनको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

उधर, समाजवादर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि धमकी देने वाले की पहचान कर ली गई है, वह श्रावस्ती या बस्ती जिले का रहने वाला और पार्टी से जुड़ा कार्यकर्ता है, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से मना कर चुके हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री को धमका सकते हैं तो आम लोगों के साथ क्या सलूक करते होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+