गंगा महोत्सव के लिए हो गयी पुरोहितों की बुकिंग

वाराणसी के गंगा तट डा. राजेन्द्र प्रसाद घाट पर इन दिनों खासी रौनक है। यह वही घाट हह जहां पर गंगा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकार भी शिरकत करेंगे। महोत्सव में काशी के पारम्परिक खेलों एवं शिल्प मेले का भी आयोजन होगा। गंगा महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल बी.एल. जोशी भी जाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि महोत्सव का उद्धाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। काशी की शान देव दीपावली के दिन इस गंगा महोत्सव का समापन आगामी 28 नवम्बर को होगा। देव दीपावली में काशी के सभी 84 घाट दीपों से जगमगा उठते हैं। ज्ञात हो कि इस दिन जब घाटों पर दीप दान होता है तो घाटों की छटा देखते ही बनती है।
काशी की इस देव दीपावली के अनुपम दृश्य को देखने के लिए भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां एकत्र हो जाते हैं। इस दौरान काशी के परम्परागत खेल नौकायन, कुश्ती, पतंगबाजी भी देखने को मिलती है। मेले में विभिन्न राज्यों से आये व्यापारी अपनी हस्तशिल्प, राष्ट्रकला एवं अन्य उत्पादों का प्रर्दशन करेंगे। मण्डलायुक्त चंचल कुमार तिवारी ने पर्यटन विभाग, होटल व्यवस्था, विद्युत विभाग एवं नगर निगम समेत अन्य विभागों को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान चलाकर महोत्सव के आयोजन की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने सारे कार्यक्रम को पर्यटन विभाग की बेवसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया ताकि पर्यटकों को कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी हो सके।












Click it and Unblock the Notifications