Exclusive: राहुल के चलते लोकसभा चुनाव भी हारेगी कांग्रेस

बैंगलोर आईटी कंपनी में काम करने वाले नीतीश खन्ना और निशांत खन्ना ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव की कमान देकर कांग्रेस ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। जो हाल यूपी के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का हुआ है वो ही अब लोकसभा चुनाव में भी होगा क्योंकि राहुल गांधी में वो योग्यता नहीं है जो पार्टी को मजबूती दिला सके।
अपनी हार का ठीकरा कमजोर संगठन पर थोपने वाले राहुल गांधी के पास केवल राजीव गांधी का बेटा कहलाने के सिवाय कोई और विशेषता नहीं है इसलिए केवल गांधी नाम के सहारे राहुल गांधी कांग्रेस को फिर से सत्ता नहीं दिला सकते हैं। देश भ्रष्टाचार और महंगाई की समस्या से जूझ रहा है, राहुल गांधी को पहले इन समस्याओं से बाहर निकलने के बारे में सोचना होगा लेकिन वो सोच नहीं रहे इसलिए कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 की कमान राहुल गांधी को सौंपी है। राहुल गांधी की इस टीम में उनके साथ होंगे वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, मधुसुधन मिस्त्री और जयराम रमेश। यह फैसला गुरूवार को सूरजकुंड में आयोजित कांग्रेस की संवाद बैठक में लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications