पेट्रोल पंप पर जनता को मिली 95 पैसे की लॉलीपॉप
नई दिल्ली (ब्यूरो)। देश भर में पेट्रोल की कीमतों में 95 पैसे की कमी कोई बड़ी बात नहीं है। जनता इसे महज पेट्रोल पंप पर मिलने वाली लॉलीपॉप के समान है। ऐसा इसलिये क्योंकि बाकी चीजों, खास कर खाद्य वस्तुओं के दामों में कोई कमी नहीं आ रही है।
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम सरकार के कहने पर नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट की वजह से कम किये हैं। लेकिन आम जनता की नजर में इसका क्रेडिट केंद्र सरकार को ही जाता है। लोग सोचते हैं कि सरकार ने पेट्रोल के दाम कम किये। वैसे इस बार जनता को कोई खास खुशी नहीं हुई है।

दिल्ली के व्यापारी सुंदरलाल चौहान ने वनइंडिया से बाचतीत में कहा कि ऐसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, जब तक दूध, सब्जी और फलों के दाम कम नहीं होते तब तक पेट्रोल के दाम कम होने पर खुशी मनाना बेईमानी होगी।
दिल्ली की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाली सविता देवी कहती हैं कि सरकार को फलों के दाम कम करने चाहिये। बाजार जाती हूं, वहां सेब, अनार और अंगूर आदि के दाम देख कर पीछे हट जाती हूं। मैं चाहते हुए भी अपने बच्चों को सेब, अनार नहीं खिला सकती।












Click it and Unblock the Notifications