पाकिस्तान अफगान तालिबानियों को रिहा करने पर सहमत

काउंसिल के अध्यक्ष सलाहुद्दीन तीन दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर हैं जहां उन्होने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ और सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कियानी से मुलाकात की। मुलाकात में काउंसिल और पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों के बीच सहमति के बाद पाकिस्तान अफगान तालिबानियों को रिहा करने पर सहमत हो गया है।
गौरतलब है कि शांति बहाली की प्रक्रिया लम्बे समय से बाधित रही है। जिसके लिए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान जेल में बंद अफगान तालिबानियों को रिहा करने की बात की है, जिससे शांति वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। इसके पहले भी इस्लामाबाद ने अफगान की शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications