महिला विरोधी है समाजवादी पार्टी: भाजपा

सपा सुप्रीमों उन्हें अगड़ी-पिछड़ी, ग्रामीण-शहरी, शिक्षित-अशिक्षित तथा आकर्षक-अनार्कषक के आधार पर बांट रहे है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सच्चाई यह है उनके राजनैतिक अधिकार को चतुराई से इस तरह बांट कर मुलायम सिंह महिला शक्ति का नुकसान कर रहे हैं तथा एक शक्ति का विभाजन कर रहे हैं। डा. मिश्र ने सपा सरकार से आग्रह किया कि सरकार की नीतियां पिछड़ी, ग्रामीण, अशिक्षित तथा अनाकर्षक महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग की महिलाओं के उत्थान को ध्यान मे रखकर बनायें।
प्रदेश कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं-बच्चियों के साथ बलात्कार और अपहरण तथा अन्य उत्पीड़नों में रोज नये-नये रिकार्ड कायम कर रहा है और सरकार तथा पुलिस बयानों और वादों की झड़ी लगाये हुए है। प्रदेश में महिलाओं का अकेले चलना दूभर है, रोज नये-नये अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं जिसकी शिकार प्रदेश की हर वर्ग और हर श्रेणी की महिलाएं हो रही हैं। मिश्र ने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरों के आकड़े प्रदेश की महिलाओं की बदहाली की कहानी कह रहे हैं। सपा सरकार को सभी वर्गों और श्रेणियों की महिलाओं के सर्वागीण विकास की चिन्ता करनी चाहिए तथा अतिवादिता मे बचना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के संविधान प्रदत्त अधिकारो की समर्थक है तथा किसी भी दल को महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के खिलाफ षड़यंत्र करने की आजादी नही है।












Click it and Unblock the Notifications