मैं इतना मजा नहीं दे सकती, सनी लियोन के पास जायें दिग्विजय: राखी सावंत
मुंबई। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड की हॉट आइटम डांसर राखी सांवत को एक समान बताने के कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ट्विट पर राखी भड़की हुई हैं। राखी सावंत के मुताबिक वो दिग्विजय सिंह की बड़ी फैन हैं मगर अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि दिग्विजय सिंह का दिमाग भ्रष्ट हो गया है। वहीं अरविंद केजरीवाल के सहयोगी कुमार विश्वास का कहना है कि दिग्विजय ने केजरीवाल पर जो टिप्पणी की है वो बेहद ही अश्लील है और सोनिया गांधी को इसे संज्ञान में लेना चाहिए।

आपको बताते चलें कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना राखी सांवत से कर दी। दिग्विजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर (https://twitter.com/digvijaya_28) पर लिखा कि "केजरीवाल और राखी सावंत एक जैसी हरकते ही करते हैं। राखी जिस तरह खुद को एक्सपोज़ कर सुर्खियों में रहने की कोशिश करती है, उसी तरह केजरीवाल भी सुर्खियों में रहने के लिये लोगों को एक्सपोज़ किया करते हैं, वो भी बिना आधार के। केजरीवाल के खुलासों का कोई आधार और मतलब नहीं है उनमें जरा भी दम नहीं है।"
इस ट्विट के बाद राखी सावंत बौखला गईं हैं और उन्होंने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो मेरे कंधे पर बंदूक रख कर चलाना चाहता हैं मगर मेरा कंधा इस्तमाल करने के लिये नहीं है। राखी से जब यह सवाल पूछा गया कि इस कंट्रोवर्सी से आपको डर तो नहीं लग रहा है तो राखी और भी बौखला गईं और कहा कि 'मुझे किसी के बाप का डर नहीं है, मेरी अपनी बॉडी है, मेरी फिल्म इंडस्ट्री है, मैं अपनी फिल्म इंडस्ट्री में खुश हूं। ये लोकसभा, विधानसभा में बैठकर लड़कियों के वीडियो क्यों देखते हैं, मेरे वीडियो भी देखते होंगे। वो सनी लियोनी से बात करे ना, उन्हें ज्यादा मजा चाहिए तो सनी लियोनी के पास जाएं, मैं उन्हें इतने मजे नहीं दे सकती।'












Click it and Unblock the Notifications