केजरीवाल को IAC से अलग करना चाहती है नई टीम अन्ना

अन्ना हजारे की नई टीम में 15 सदस्य हैं- जस्टिस संतोष हेगड़े, किरण बेदी, मेधा पाटकर, अखिल गोगोई, सुनीता गोधरा , अरविंद गौड़, सिवेंद्र सिंह चौहान और राकेश रफीक के चेहरे तो आप पहले से जानते होंगे। नये चेहरों में- पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत, पूर्व आईएएस अविनाश धर्माधिकारी, ले. कर्नल बृजेंद्र कोखर, राम सिंह आर्य, अक्षय कुमार और विशंभर चौधरी।
नये ऑफिस के उद्घाटन के उपलक्ष्य में अन्ना की नई टीम ने कहा कि उनका लक्ष्य है देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना। इसके लिये वो जीजान से काम करेंगे। नई टीम के सदस्यों ने कहा कि अरविंर केजरीवाल को अब आईएसी के बैनर का साथ छोड़ देना चाहिये, क्योंकि उनका काम करने का तरीका बिलकुल अलग है।
वहीं अन्ना ने कहा कि केजरीवाल जो कर रहे हैं वो उनसे खुश नहीं हैं। वो भ्रष्ट लोगों का खुलासा कर रहे हैं, जबकि इससे कुछ नहीं होने वाला। हमें भ्रष्टाचार की जड़ तक जाने की जरूरत है। अन्ना ने कहा कि देश को सही नेतृत्व की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस 30 जनवरी से उनकी नई टीम राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से वो सरकार पर दबाव डालेंगे कि 2014 से पहले वो जनलोकपाल बिल लागू कर दें।












Click it and Unblock the Notifications