मुन्‍ना भाई से आगे निकलीं मुन्‍नी बहिनें, की ब्‍लूटूथ के जरिये नकल

Medical examination copied via mobile phone blue-tooth
चंडीगढ़। एमबीबीएस के प्रीमेडिकल इम्‍तहान से लेकर कॉलेज के पढ़ाई तक मोबाइल फोन के जरिये नकल करने के लिये मशहूर मुन्‍ना भाई का किरदार आपको याद होगा। वैसे हमारे देश में तमाम मुन्‍ना भाई हर साल पकड़े भी जाते हैं। अब इन मुन्‍ना भाईयों से आगे निकल चुकी हैं मुन्‍नी बहिनें। जी हां हम बात कर रहे हैं मेंडिकल छात्राओं की, जो मोबाइल में ब्‍लूटूथ ऑन कर नकल करती हैं।

चंडीगढ़ पीजीआई के एमडी व एमएस की प्रवेश परीक्षा के दौरान शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करती सात छात्राओं को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया। यहां पर छात्राएं ब्लूटूथ के जरिए नकल कर रही थीं जबकि दलाल फोन पर सवालों के जबाव बता रहे थे। सभी छात्राएं आंध्र प्रदेश कर रहने वाली हैं। नकल करवाने वाले दलाल भी पकड़े गए हैं।

बताया जा रहा है कि सीबीआई को ईमेल के जरिए परीक्षा में नकल की शिकायत मिली थी। इस आधार पर शहर में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर दबिश दी गई। चार केंद्रों पर ये छात्राएं नकल करती पकड़ी गई। दलाल इन छात्राओं के साथ हिडन कैमरे और फोन के माध्यम से जुड़े हुए थे और पटना व हैदराबाद में बैठे विशेषज्ञों की मदद से पेपर सॉल्व करवा रहे थे। सीबीआई पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पकड़े गए दलालों से पूछताछ कर रही है। छात्राओं ने अपने पेट पर मोबाइल को सेलोटेप से चिपका रखा था और कान में ब्लुटूथ लगा जवाब सुन उन्हें उत्तर पुस्तिका पर लिख रही थीं।

बीएड एचटेट पास उम्मीदवारों के भविष्य पर लटकी तलवार

हाल ही में जेबीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए मांगे गए 9870 आवेदन के साथ ही बीएड एचटेट उम्मीदवारों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। आवेदन भरने के लिए बीएड एचटेट पास उम्मीदवार योग्य नहीं है। मामले को लेकर बीएड योग्यता वाले जेबीटी-एचटेट पास भावी शिक्षक संघ रोष में है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सरकार इस आवेदन के लिए बीएड एचटेट पास उम्मीदवारों को योग्य न मानकर सरासर धोखा कर रही है।

अध्यक्ष का कहना है कि बीएड करने वाले उम्मीदवारों ने लगन व मेहनत से एचटेट परीक्षा पास की थी। लेकिन परीक्षा पास होने के बाद सरकार ने इस सर्टीफिकेट को 1 जनवरी 2012 तक ही वैध माना। उन्होंने मांग की है कि बीएड एचटेट पास उम्मीदवारों को भी आवेदन के लिए योग्य माना जाए। मामले को लेकर 11 नवंबर को संघ सदस्यों की बैठक हिसार के क्रांतिमान पार्क में बुलाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+