वृत्‍तचित्र जो करायेगा उत्‍तर प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों की सैर

लखनऊ। अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्‍तर प्रदेश में पर्यटकों की घटती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग ने प्रचार प्रसार शुरू करने की योजना बनायी है। मध्य प्रदेश पर्यटन से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश का पर्यटन महकमा अपने आगरा, काशी और कुशीनगर जैसे रमणीक स्थलों का वृत्तचित्र तैयार कराने जा रहा है। इतना ही नहीं विभाग किसी अभिनेता व अभिनेत्री को विभाग का ब्राण्ड एम्बेस्डर भी बनाएगा।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना के तहत ताजनगरी आगरा, मथुरा, काशी, श्रावस्ती, कुशीनगर, चित्रकूट, इलाहाबाद, अयोध्या, विन्ध्याचल, कालिंजर का किला, सारनाथ और प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों पर फिल्म बनाकर उनका प्रचार प्रसार किया जाएगा। योजना का प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग ने शासन को भेजा है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव पर सरकारी अनुमोदन मिलने के साथ ही वृत्तचित्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व गुजरात, मध्यप्रदेश, केरल, उत्तराखंड और गोवा जैसे राज्य अपने अपने प्रदेशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की योजना पूर्व में बनाकर लागू कर चुके हैं। अधिकारी बताते हैं कि इस प्रकार के वृत्तचित्रों का विभिन्न चैनलों पर प्रसारण से अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश के पर्यटन की जानकारी मिलेगी जिसके लाभ किसी न किसी रूप में विभाग को ही मिलेगा।

UP Tourism

पर्यटन विभाग की विशेष कार्याधिकारी भारती सिंह के अनुसार यदि योजना सपफ रही तो राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। उनका कहना है कि आज के दौर में फिल्मे एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से लोगों का ध्यान किसी ओर भी खींचा जा सकता है। उनका कहना है कि पर्यटक स्थलों के लिए एक थीम लाइन भी तैयार की जायेगी।

उत्तर प्रदेश में आने वाले ज्यादातर देसी- विदेशी पर्यटक आगरा और फतेहपुर सीकरी से राजस्थान और मध्य प्रदेश निकल जाते हैं जो एक चिन्ता का विषय है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल करीब 15 करोड़ से अधिक पर्यटक आए जिनमें 14 करोड़ भारतीय और सवा करोड विदेशी थे। अनुमान के मुताबिक इनमें से करीब 60 फीसदी पर्यटक आगरा और फतेहपुर सीकरी से लौट गये। जिस तरह गुजरात ने अमिताभ बच्चन को अपना ब्रैंड एंबैसेडर बनाकर अपने पर्यटक स्थलों को लोगों के बीच और ज्यादा लोकप्रिय बनाया। उसी तरह उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग भी किसी फिल्म अभिनेता की मदद ली जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+