अपने रिश्तेदारों का पॉलिटिकल करियर बना रहे बसपाई

पिछले दिनों मायावती ने पार्टी की एक कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि वह परिवारवाद से बचें और अपने परिवार के ही लोगों को राजनीति में लागे के लिए सीढ़ी न बनें बावजूद इसके उनके नेता अपने मुखिया की बातों का माखौल उड़ा रहे हैं।
सुश्री मायावती का कहना है कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनसे तथा दिवंगत काशीराम से सीख लेनी चाहिये जिन्होंनें कभी भी अपने परिवार के किसी भी सदस्य को राजनीति खासकर बसपा में आने की मंजूरी नहीं दी। इसी कारण उनके परिवार का भी कोई सदस्य बसपा में नहीं है।
सुश्री मायावती ने अपने परिवार के किसी सदस्य को भले ही बसपा में नहीं आने दिया हो लेकिन पार्टी के नेताओं के परिवार इस पार्टी में भरे हैं। बसपा महासचिव तथा सुश्री मायावती की सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी परिवारवाद को बढ़ावा देने में सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने बेटे व पत्नी का राजनीति भविष्य बना दिया है। उनकी पत्नी परिषद की सदस्य हैं।
लोकसभा के लिये आगामी 2014 में होने वाले चुनाव में श्री सिद्दीकी के पुत्र अफजाल सिद्दीकी को फतेहपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इतना ही नहीं श्री सिद्दीकी के पुत्र पर सहारनपुर में गलत तरीके से बूचडख़ाना चलाने का आरोप है और लोकायुक्त से इसकी जांच भी हो रही है। बावजद इसके पार्टी के नेता इन सारी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
इसी तरह हुस्ना सिद्दीकी पर भी बाराबंकी में सॢकल रेट से कम कीमत पर जमीन खरीदने तथा उस पर कालेज चलाने के आरोप हैं। सुश्री मायावती की सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय फतेहपुर सीकरी से पार्टी की सांसद हैं तथा पार्टी लोकसभा के आगामी चुनाव में उनके भाई मुकुल उपाध्याय को गाजियाबाद सीट से उम्मीदवार बना रही है।
बसपा के विधान परिषद सदस्य तथा पूर्व मंत्री जयवीर ङ्क्षसह की पत्नी राजकुमारी चौहान अलीगढ़ सीट से बसपा की सांसद हैं तथा पार्टी प्रमुख मायावती ने लोकसभा के आगामी चुनाव में भी उनका उम्मीदवार होना तय कर दिया है। बसपा के विधान परिषद सदय अब्दुल हन्नान के भाई अब्दुल मन्नान को लखीमपुरखीरी सीट से उम्मीदवार बनाना तय किया गया है।
विधानसभा में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य को पार्टी ने विधानसभा के पिछले चुनाव में टिकट दिया था लेकिन वह हार गयी थीं। बसपा ने उनके पुत्र को भी ऊंचाहार सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह भी चुनाव हार गये थे।


Click it and Unblock the Notifications
