2014 के लिये नई फौज तैयार कर रहे राहुल गांधी

Rahul Gandhi with Tarun Patel

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी की जीत का श्रेय सिर्फ यूपी के युवाओं को जाता है। यह बात अब राहुल गांधी को समझ आ गई है। यूपी चुनाव में उन्‍होंने अपना फोकस किसानों पर किया। बड़ी-बड़ी रैलियां कीं, सभाएं कीं, पदयात्राएं कीं, लेकिन इन आयोजनों में युवा कहीं खो से गये। यही कारण रहा कि यूपी में कांग्रेस को उम्‍मीद से कहीं कम सीटें मिलीं।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी यह गलती दोहराना नहीं चाहते हैं। इसीलिये वो 2014 के मिशन को हासिल करने के लिये नई फौज तैयार कर रहे हैं। यह फौज है युवाओं की। जी हां देश के सभी राज्‍यों की यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की सभी इकाईयों को सक्रिय कर दिया गया है। बात अगर उत्‍तर प्रदेश की करें तो यूपी को अलग-अलग जोन में बांटा गया है।

सेंट्रल जोन के अध्‍यक्ष तरुणेंद्र चंद्र पटेल ने वनइंडिया से बातचीत में कहा कि इस बार यूथ कांग्रेस अपनी ताकत दिखाकर रहेगी। सभी इकाईयों में रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस चल रही है और कई जगह पूरी भी हो गई है। अगर मध्‍य जोन की बात करें तो पिछले साल इसकी संख्‍या 2 लाख रही थी। इस बार यह संख्‍या बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल सही आंकड़े अभी नहीं आये हैं।

तरुण ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्‍व में इस बार यूथ कांग्रेस का फोकस सिर्फ शहरी युवाओं पर नहीं है, बल्कि युवा किसानों पर भी है। यूं कहिये कि ज्‍यादा फोकस उन्‍हीं पर है। हम गांव-गांव जाकर सिर्फ पार्टी का प्रचार करने का काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि सेमिनार, गोष्ठियों, बैठकों, सभाओं आदि के माध्‍यम से हम उन्‍हें शिक्षित करने का काम कर रहे हैं, ताकि वे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

तरुण ने कहा कि तमाम गांवों में ऐसे लोग हैं, जिन्‍हें केंद्रीय योजनाओं के बारे में पता तक नहीं है। लिहाजा हम उन लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। यह जरूरी भी है। जब उन्‍हें मालूम होगा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार ने उन्‍हें कितना फायदा पहुंचाया, तभी वे अपना कीमती वोट हमें देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+