कांग्रेस बोली- सपाई ही कमजोर कर रहे अखिलेश को

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि सात महीने में नौ दंगे हो जाना अपने आप में एक गंभीर बात है। इस प्रकार लगातार दंगों का होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। माथुर ने कहा कि फिलहाल लगातार दंगों के होने से लगता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्हीं की पार्टी के लोग कमजोर करने की साजिश में लगे हुये हैं।
माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनता के लिए घोषणायें तो कर रहे हैं लेकिन वह लागू नहीं हो रही हैं। अखिलेश यादव का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के साथ ही अधिकारियों का एक बड़ा वर्ग अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश कर रहा है। उनका कहना है कि सरकार बदलने के बावजूद आम जनता को कोई राहत नहीं है। अभी राज्य में बाबूराज यानि लिपिकों का राज कायम है, भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सात महीने में नौ दंगे हो गये। आखिर क्या कारण है कि सरकार इस प्रकार की घटनाओं से सख्ती से नहीं निपट पा रही है।
मुख्यमंत्री सख्ती क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर सरकार की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है। दंगों में आम आदमी पिस रहा है। श्री माथुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने विवेकानन्द की तुलना दाउद इब्राहिम से कर देश की संस्कृति का अपमान किया है। इसके लिये उन्हे देश से माफी मांगनी चाहिये।
उन्होंने दिल्ली में सम्पन्न हुई कांग्रेस की रैली की सफलता बताया और कहा कि इससे सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस नेतृत्व में आम लोगों का पूरा विश्वास है। उन्होंने एफडीआई का भी समर्थन किया और कहा कि भारत की आॢथक प्रगति के लिये किराना क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश सहित, पेंशन एवं बीमा क्षेत्र में किये जा रहे संप्रग सरकार के निर्णयों में देश की जनता कांग्रेस के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications