बराक ओबामा जीते, दोबारा बनेंगे राष्ट्रपति

barack-obama
वाशिंगटन।अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा ने अपने प्रतिद्वंदी मिट रोमनी को हराकर राष्‍ट्रपति चुनाव जीत लिया है। जिससे उनका दोबारा राष्‍ट्रपति बनना तय हो गया है। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार रोमनी ने ओबामा को कड़ी टक्‍कर दी लेकिन वह ओबामा की बढ़त को नहीं रोंक सके।

अब तक के नतीजों में ओबामा को 275 और रोमनी को 203 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है। जिसे ओबामा ने आसानी से हासिल कर लिया। जीत के बाद अमेरिका के लोगों ने कहा कि हम ओबामा की जीत से खुश हैं और अगले चार वर्षों में उनसे आर्थिक बदलावों की उम्‍मीद करते है।

ओबामा का राष्‍ट्रपति बनना भारत के लिहाज से भी महत्‍वपूर्ण है जिससे दोनों देशों के सम्‍बंधों में सुधार होगा। रोमनी की रिपब्लिकन पार्टी ने केंटुकी, इंडियाना, साउथ केरोलीना, वेस्ट वर्जिनिया, जार्जिया और मिसिसिपी पर कब्जा किया है, जबकि ओबामा की डेमोक्रेट पार्टी ने इलिनॉय, मेरीलैंड, वॉरमान्ट, डेलावेयर, मेन केन्टूकटरोड, मैसाचूटेटस, आइलैंड में जीत हासिल हुई है।

अमेरिका के न्यू हैम्पशाइर के एक छोटे से नगर के लोगों ने सबसे पहले वोट डाले। परंपरा के अनुसार इस बार भी न्यू हैम्पशाइर के डिक्सिविले नोच में सबसे पहले मतदान हुआ। यह परंपरा 1960 से चली आ रही है। यहां पर अब तक 13 विजेताओं में से सात के पक्ष में मतदान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+