गडकरी ने दाऊद की तुलना विवेकानंद से की

भोपाल के एक स्थानीय पत्रिका ओजस्विनी के राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि अगर माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और संत विवेकानंद का आईक्यू टेस्ट कराया जाता तो दोनों का बौद्धिक स्तर एक ही पाया जाता लेकिन जहां दाऊद ने अपनी बुद्दि को आतंक और गुनाह के लिए प्रयोग किया तो वहीं स्वामी ने अपनी बुद्धि से समाज और देश को एक नयी गति दी।
गडकरी ने कहा कि इंसान को अपनी बुद्धि-कौशल का प्रयोग सही दिशा में करना चाहिए वरना उसको इसकी वजह से जिल्लत का भी सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन इंसान राह न भटके इसके लिए सही मार्गदर्शनकी जरूरत होती है इसलिए समाज के बुद्धिजीवियों को आगे आकर लोगों को सही दिशा और मार्ग देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications